BSF में कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 3588 पदों पर भर्ती शुरू, 10वीं पास करें आवेदन, सैलरी ₹69,100 तक
नई दिल्ली। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) के कुल 3588 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
वैकेंसी विवरण:
- पुरुष उम्मीदवार – 3406 पद
- महिला उम्मीदवार – 182 पद
- कुल पद – 3588
शैक्षणिक योग्यता:
- न्यूनतम 10वीं पास होना आवश्यक
- संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र अनिवार्य
फिजिकल पात्रता मानदंड
पुरुष उम्मीदवारों के लिए:
- ऊंचाई: 165 सेमी
- सीना: 75-80 सेमी
महिला उम्मीदवारों के लिए:
- ऊंचाई: 155 सेमी
- सीने का माप लागू नहीं
(आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी)
आयु सीमा:
- जनरल: 18 से 25 वर्ष
- OBC: अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट
- SC/ST: अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट
चयन प्रक्रिया
- फिजिकल टेस्ट:
- पुरुष: 5 किमी दौड़ 24 मिनट में
- महिला: 1.6 किमी दौड़ 8.30 मिनट में
(केवल क्वालिफाइंग)
- लिखित परीक्षा:
- 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न, CBT मोड
- समय: 2 घंटे
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- ट्रेड टेस्ट:
- संबंधित ट्रेड (जैसे टेलर, वॉशरमैन आदि) के आधार पर
आवेदन शुल्क
- जनरल/OBC/EWS: ₹100
- SC/ST/महिला: निःशुल्क
सैलरी स्केल:
- चयनित अभ्यर्थियों को ₹21,700 से ₹69,100 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
आवेदन कैसे करें:
- वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं
- कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती लिंक पर क्लिक करें
- मांगी गई जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
- शुल्क भुगतान करें और फाइनल सबमिशन करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक और ऑफिशियल नोटिफिकेशन वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।