BPSC Vacancy 2025: बीपीएससी ने बढ़ाई वैकेंसी, अब 60 पदों पर होगी भर्ती, AEDO के 935 पदों पर भी आवेदन जारी
BPSC Vacancy 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी की भर्ती में बदलाव किया है। पहले इस पद के लिए कुल 54 रिक्तियां निकाली गई थीं, जिन्हें बढ़ाकर अब 60 कर दिया गया है। इसके लिए आयोग ने संशोधित विज्ञापन जारी किया है।
इसके अलावा, शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के 935 पदों पर भी आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इन पदों के लिए श्रेणीवार रिक्तियां इस प्रकार हैं:
- अनारक्षित (UR) – 374 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 93 पद
- अनुसूचित जाति (SC) – 150 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST) – 10 पद
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) – 168 पद
- पिछड़ा वर्ग (BC) – 112 पद
- पिछड़े वर्ग की महिलाएं – 28 पद
आवेदन की अंतिम तिथि
सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर 2025 तय की गई है।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री या समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है।
आयु सीमा
आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।