बीएचयू यूजी एडमिशन 2025: स्पॉट राउंड 1 रिजल्ट और कट ऑफ जारी, 13 सितंबर तक भरें फीस
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने अंडरग्रेजुएट एडमिशन 2025 के लिए स्पॉट राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट और कट ऑफ लिस्ट घोषित कर दी है। जिन उम्मीदवारों को इस राउंड में सीट अलॉट हुई है, उन्हें 13 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन फीस जमा कर एडमिशन कन्फर्म करना होगा।
रिजल्ट ऐसे करें चेक
- सबसे पहले उम्मीदवार बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर जाएं।
- यहां UG Admissions 2025 (Spot Round 1 Result) लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार सीधे BHU समार्थ पोर्टल पर पहुंच जाएंगे।
- यहां आवेदन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें।
- अलॉटमेंट रिजल्ट और कट ऑफ स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट भी ले सकते हैं।
एडमिशन कन्फर्म करने की डेडलाइन
सीट प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को 13 सितंबर तक ऑनलाइन फीस भरनी होगी। जो उम्मीदवार समय पर फीस जमा नहीं करेंगे, उनकी सीट अगले राउंड के लिए खाली कर दी जाएगी।
कैसे हुआ अलॉटमेंट?
स्पॉट राउंड 1 का अलॉटमेंट निम्न आधारों पर हुआ है:
- सीट की उपलब्धता
- उम्मीदवारों का CUET प्रदर्शन और मेरिट रैंकिंग
- कॉलेज/फैकल्टी प्रेफरेंस
- आरक्षण नीतियों (UR, OBC NCL, SC, ST आदि) का पालन
कट ऑफ पर बीएचयू का बयान
विश्वविद्यालय ने कहा है कि स्पॉट राउंड कट ऑफ को रेगुलर एडमिशन राउंड की कट ऑफ से तुलना नहीं की जा सकती, क्योंकि यह केवल बची हुई सीटों पर आधारित होता है। वहीं, अगला स्पॉट राउंड यानी स्पॉट राउंड 2 रिजल्ट 15 सितंबर 2025 को जारी किया जाएगा।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
- अलॉटेड प्रोग्राम की पात्रता शर्तें ध्यान से पढ़ें।
- फीस भरने से पहले सभी डिटेल्स वेरिफाई करें।
- एडमिशन पोर्टल और आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर रखें ताकि किसी भी नए अपडेट से चूक न हो।