बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा आज, 37 जिलों के 912 केंद्रों पर 4.7 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
बीपीएससी (BPSC) की 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा शनिवार को राज्यभर के 37 जिलों में 912 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 4 लाख 70 हजार 528 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
केवल पटना जिले में 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 50 हजार 244 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
इस बार 1,298 पदों के लिए आयोजित दो घंटे की इस परीक्षा में 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे। परीक्षार्थियों को सुबह 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
परीक्षा में सख्त नियम लागू
- मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।
- व्हाइट फ्लूड, ब्लेड, इरेज़र आदि भी केंद्र में ले जाना वर्जित है।
- परीक्षा कक्ष में प्रतिबंधित सामग्री पाए जाने पर अभ्यर्थी को कदाचार का दोषी माना जाएगा।