IBPS RRB Vacancy 2025:
आईबीपीएस (Institute of Banking Personnel Selection) ने देशभर के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में क्लर्क और पीओ सहित विभिन्न पदों पर कुल 13,217 वैकेंसी निकाली हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। वहीं, प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन नवंबर 2025 में होगा।
पदों का विवरण
- मल्टीपर्पज ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क): 7,972 पद
- ऑफिसर स्केल-I: 3,007 पद
- ऑफिसर स्केल-II (जनरल बैंकिंग ऑफिसर, आईटी ऑफिसर, सीए, लॉ ऑफिसर, ट्रेजरी मैनेजर, मार्केटिंग ऑफिसर, एग्रीकल्चर ऑफिसर आदि): 854+ पद
- ऑफिसर स्केल-III: 199 पद
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: 1 सितंबर 2025
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 21 सितंबर 2025
- फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 21 सितंबर 2025
- एप्लीकेशन एडिट विंडो: अंतिम तिथि के बाद
- प्रीलिम्स परीक्षा: नवंबर 2025
- प्रीलिम्स रिजल्ट: दिसंबर 2025 / जनवरी 2026
- मेंस परीक्षा: दिसंबर 2025 / फरवरी 2026
शैक्षिक योग्यता
- क्लर्क / ऑफिस असिस्टेंट: किसी भी विषय से ग्रेजुएशन।
- ऑफिसर स्केल-I: किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन।
- जनरल बैंकिंग ऑफिसर स्केल-II: 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन व 2 वर्ष का अनुभव।
- आईटी ऑफिसर स्केल-II: आईटी/कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रॉनिक्स/संचार में 50% अंक व 1 वर्ष अनुभव।
- सीए ऑफिसर स्केल-II: ICAI से सीए पास व 1 वर्ष का अनुभव।
- लॉ ऑफिसर स्केल-II: लॉ डिग्री (एलएलबी) व 2 वर्ष का अनुभव।
- ट्रेजरी मैनेजर स्केल-II: सीए/एमबीए (फाइनेंस) व 1 वर्ष अनुभव।
- मार्केटिंग ऑफिसर स्केल-II: एमबीए (मार्केटिंग) व 1 वर्ष अनुभव।
- एग्रीकल्चर ऑफिसर स्केल-II: कृषि/डेयरी/पशु विज्ञान/मत्स्यपालन में डिग्री व 2 वर्ष अनुभव।
- ऑफिसर स्केल-III: 50% अंक के साथ ग्रेजुएशन व न्यूनतम 5 वर्ष अनुभव।
आयु सीमा
- ऑफिस असिस्टेंट: 18 से 28 वर्ष
- ऑफिसर स्केल-I: 18 से 30 वर्ष
- ऑफिसर स्केल-II: 21 से 32 वर्ष
- ऑफिसर स्केल-III: 21 से 40 वर्ष
आवेदन शुल्क
- SC / ST / PwBD: ₹175
- अन्य कैटेगरी: ₹850
चयन प्रक्रिया
- ऑफिसर स्केल-I: प्रीलिम्स, मेंस, इंटरव्यू
- ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क): प्रीलिम्स, मेंस
- ऑफिसर स्केल-II और III: लिखित परीक्षा और इंटरव्यू