Bihar DElEd Admit Card 2025 जारी
बिहार बोर्ड (BSEB) ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षार्थी इसे secondary.biharboardonline.com या biharboardonline.com से डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड प्राप्त किया जा सकता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करनी होगी।
परीक्षा का शेड्यूल
- परीक्षा तिथि: 26 अगस्त 2025 से 27 सितंबर 2025 तक
- परीक्षा मोड: CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट)
- रिपोर्टिंग टाइम: परीक्षा शुरू होने से 1.30 घंटे पहले
- गेट बंद होने का समय: परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले
- ड्रेस कोड: जूते-मोजे प्रतिबंधित, केवल चप्पल पहनकर आना होगा
📍 परीक्षा केंद्र – पटना, भोजपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, सहरसा, मुंगेर, पूर्णिया और भागलपुर समेत कुल 37 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा होगी।
- 26 अगस्त से 13 सितंबर (31 अगस्त व 5 सितंबर छोड़कर)
- सुबह की पाली: 9:00 AM – 11:30 AM
- दोपहर की पाली: 2:00 PM – 4:30 PM
- 14 सितंबर से 27 सितंबर तक
- पहली पाली: 12:00 PM – 2:30 PM
- दूसरी पाली: 4:30 PM – 7:00 PM
एडमिट कार्ड के साथ क्या लाना होगा
- एडमिट कार्ड पर चिपकाई गई वही फोटो (जो आवेदन में लगाई थी)
- ई-एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी (ऑरिजनल परीक्षा केंद्र पर जमा होगी)
- ऑरिजनल फोटो आईडी (आधार कार्ड/पासबुक/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी आदि)
- आईडी की एक फोटोकॉपी
- पेंसिल व बॉल पेन
नोट: बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए हाथ में मेहंदी, नेल पॉलिश या स्याही न लगाएं।
परीक्षा पैटर्न और न्यूनतम अंक
- कुल प्रश्न: 120
- कुल अंक: 120
- प्रत्येक प्रश्न: 1 अंक
- क्वालिफाइंग मार्क्स:
- सामान्य श्रेणी: 35%
- आरक्षित श्रेणी: 30%
विषयवार प्रश्न वितरण:
- सामान्य हिंदी/उर्दू – 25 प्रश्न
- गणित – 25 प्रश्न
- विज्ञान – 20 प्रश्न
- सामाजिक अध्ययन – 20 प्रश्न
- सामान्य अंग्रेजी – 20 प्रश्न
- तार्किक व विश्लेषणात्मक क्षमता – 10 प्रश्न
एडमिशन प्रोसेस
परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट और संस्थान की प्राथमिकता (Merit cum Choice) के आधार पर कॉलेज आवंटित होगा। इसके लिए बिहार बोर्ड अलग से अधिसूचना जारी करेगा।
📌 महत्वपूर्ण: डीएलएड पास करने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 8 तक की शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए TET पास करना अनिवार्य है।