पटना। बिहार सरकार की 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना की घोषणा के बाद साइबर अपराधियों की सक्रियता तेजी से बढ़ गई है। ठग गिरोह बिजली कर्मी बनकर लोगों को झांसा दे रहे हैं और लिंक भेजकर उनके बैंक खाते से पैसे उड़ा ले रहे हैं।
फुलवारीशरीफ, रुपसपुर, दरियापुर और दानापुर इलाके में चार लोगों से 7.73 लाख रुपये की ठगी की गई। वहीं अलग-अलग बहानों से सात लोगों से कुल 11.36 लाख रुपये हड़प लिए गए।
- फुलवारीशरीफ निवासी से 3.99 लाख रुपये
- रुपसपुर निवासी से 1.75 लाख रुपये
- दरियापुर निवासी से 1.09 लाख रुपये
- दानापुर निवासी से 90 हजार रुपये
इसी तरह, राजीव नगर निवासी से इनवर्टर कंपनी कर्मी बनकर 1.67 लाख रुपये, मनेर निवासी महिला से आधार वेरिफिकेशन के नाम पर 1 लाख रुपये और एक अन्य व्यक्ति से 96 हजार रुपये की ठगी हुई।
इसके अलावा, दीघा थाना क्षेत्र के रामजीचक निवासी दो युवकों से “125 यूनिट बिजली बिल अपडेट नहीं हुआ है” कहकर लिंक पर क्लिक करवाया गया, जिसके बाद उनके खातों से 63 हजार रुपये निकाल लिए गए।
सभी मामलों में साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।