RRB Group D New Vacancy 2025–26:
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप D (लेवल-1) के 22,000 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 जनवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार www.rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
रेलवे की एनटीपीसी (12वीं और ग्रेजुएट लेवल), एएलपी, टेक्नीशियन और आइसोलेटेड पोस्ट की भर्तियां पहले ही जारी हो चुकी हैं। लंबे समय से ग्रुप D भर्ती का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन केवल 22,000 पद घोषित होने से कई अभ्यर्थी निराश नजर आ रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि रेलवे में लेवल-1 के 1.40 लाख से अधिक पद खाली हैं, ऐसे में वैकेंसी संख्या कम क्यों रखी गई। इसी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वैकेंसी बढ़ाकर 1 लाख करने की मांग की जा रही है।
योग्यता को लेकर असमंजस
शॉर्ट नोटिफिकेशन में अभी योग्यता को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही यह साफ होगा कि:
- भर्ती 10वीं पास के लिए होगी या
- आईटीआई सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा
- सभी पदों पर 10वीं पास आवेदन कर सकेंगे या कुछ पद केवल आईटीआई वालों के लिए होंगे
विभागवार पदों का विवरण
इस भर्ती में सबसे अधिक पद इंजीनियरिंग विभाग में रखे गए हैं।
- कुल इंजीनियरिंग पद: 12,500
- ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-4: 11,000
- ट्रैफिक प्वाइंट्समैन-B: 5,000
- असिस्टेंट (S&T): 1,500
- असिस्टेंट (C&W): 1,000
- असिस्टेंट ऑपरेशन: 500
- असिस्टेंट लोको शेड: 200
- असिस्टेंट (TRD): 800
- असिस्टेंट (P-Way): 300
- असिस्टेंट (ट्रैक मशीन): 600
- असिस्टेंट (ब्रिज): 600
रेलवे ज़ोन के अनुसार:
- पूर्व मध्य रेलवे: 993 पद
- दक्षिण पूर्व रेलवे: 1,199 पद
आयु सीमा (संभावित)
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 33 वर्ष
- ओबीसी: 3 वर्ष की छूट
- एससी/एसटी: 5 वर्ष की छूट
चयन प्रक्रिया
चयन निम्न चरणों में होगा:
- कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
- फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
CBT परीक्षा पैटर्न
- समय: 90 मिनट
- कुल प्रश्न: 100
- जनरल साइंस: 25
- मैथेमेटिक्स: 25
- रीजनिंग: 30
- जनरल अवेयरनेस/करंट अफेयर्स: 20
- प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग
- मार्क्स नॉर्मलाइजेशन लागू होगा
- वैकेंसी के 3 गुना उम्मीदवार PET के लिए बुलाए जाएंगे
न्यूनतम पासिंग प्रतिशत
- UR / EWS: 40%
- OBC (NCL): 30%
- SC / ST: 30%
फिजिकल टेस्ट की शर्तें
पुरुष उम्मीदवार
- 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर – 2 मिनट
- 1000 मीटर दौड़ – 4 मिनट 15 सेकेंड
महिला उम्मीदवार
- 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर – 2 मिनट
- 1000 मीटर दौड़ – 5 मिनट 40 सेकेंड
आवेदन से जुड़ी अहम बातें
- उम्मीदवार केवल एक RRB के लिए आवेदन कर सकते हैं
- एक ही आवेदन फॉर्म में एक से अधिक पदों के लिए विकल्प मिलेगा
- एक से अधिक RRB में आवेदन करने पर फॉर्म रद्द हो जाएगा
वेतनमान
- चयनित उम्मीदवारों को ₹18,000 प्रति माह (लेवल-1) वेतन मिलेगा
आवेदन शुल्क
- जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹500
- CBT में शामिल होने पर ₹400 रिफंड किया जाएगा