RRB Group D New Vacancy 2026 Notification को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे ग्रुप डी के 22,000 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन भारत सरकार के रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित हो चुका है। इसके अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी 2026 से शुरू होगी, जबकि 20 फरवरी 2026 आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार www.rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
आधार से जुड़ी जरूरी गाइडलाइन
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने स्पष्ट किया है कि आवेदन से पहले उम्मीदवार:
- आधार कार्ड में नवीनतम फोटो और बायोमेट्रिक्स अपडेट करवा लें
- आधार कार्ड पर दर्ज नाम और जन्मतिथि 10वीं के प्रमाणपत्र से पूरी तरह मेल खाने चाहिए
- आधार से सत्यापन न होने पर भर्ती प्रक्रिया में देरी और अतिरिक्त जांच का सामना करना पड़ सकता है
यह सूचना फिलहाल सांकेतिक (Short Notification) है। भर्ती से जुड़ी सभी शर्तें, पात्रता और नियम केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना संख्या 09/2025 में जारी किए जाएंगे।
योग्यता को लेकर असमंजस
शॉर्ट नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता स्पष्ट नहीं की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों के बीच यह सवाल बना हुआ है कि:
- भर्ती 10वीं पास के लिए होगी या ITI अनिवार्य रहेगा?
- क्या सभी पदों पर 10वीं पास आवेदन कर सकेंगे?
- कुछ पद केवल ITI उम्मीदवारों के लिए होंगे या नहीं?
इन सभी बिंदुओं पर स्थिति विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद साफ होगी।
कहां कितने पद (संभावित विवरण)
प्रस्ताव के अनुसार:
- पूर्व मध्य रेलवे: 993 पद
- दक्षिण पूर्व रेलवे: 1,199 पद
विभागवार संभावित पद:
- इंजीनियरिंग विभाग: 12,500 पद
- ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-4: 11,000 पद
- ट्रैफिक प्वाइंट बी: 5,000 पद
- असिस्टेंट (S&T): 1,500
- असिस्टेंट (C&W): 1,000
- असिस्टेंट ऑपरेशन: 500
- असिस्टेंट लोको शेड: 200
- असिस्टेंट (TRD): 800
- असिस्टेंट (P-Way): 300
- असिस्टेंट (ट्रैक मशीन): 600
- असिस्टेंट (ब्रिज): 600
नोट: पदों की अंतिम पुष्टि विस्तृत नोटिफिकेशन के बाद होगी।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 33 वर्ष
- ओबीसी: 3 वर्ष की छूट
- एससी/एसटी: 5 वर्ष की छूट
चयन प्रक्रिया
चयन निम्न चरणों में होगा:
- कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) – एक चरण
- फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
CBT परीक्षा पैटर्न
- समय: 90 मिनट
- कुल प्रश्न: 100
विषयवार प्रश्न:
- जनरल साइंस: 25
- मैथेमेटिक्स: 25
- रीजनिंग: 30
- करंट अफेयर्स/जनरल अवेयरनेस: 20
- प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग
- मार्क्स Normalization के आधार पर तय होंगे
- कुल वैकेंसी के 3 गुना उम्मीदवार PET के लिए बुलाए जाएंगे
न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स:
- UR/EWS: 40%
- OBC (NCL): 30%
- SC/ST: 30%
फिजिकल टेस्ट मानक
पुरुष उम्मीदवार
- 35 किलो वजन के साथ 100 मीटर – 2 मिनट
- 1000 मीटर दौड़ – 4 मिनट 15 सेकेंड
महिला उम्मीदवार
- 20 किलो वजन के साथ 100 मीटर – 2 मिनट
- 1000 मीटर दौड़ – 5 मिनट 40 सेकेंड
एक ही RRB के लिए आवेदन
- उम्मीदवार केवल एक RRB के लिए आवेदन कर सकते हैं
- एक ही RRB में कई पदों के लिए आवेदन एक ही फॉर्म से किया जा सकता है
- एक से अधिक RRB में आवेदन करने पर फॉर्म रद्द हो जाएगा
वेतनमान
- ₹18,000 प्रति माह (लेवल-1)
आवेदन शुल्क
- जनरल / OBC / EWS: ₹500
- CBT परीक्षा में शामिल होने पर ₹400 रिफंड
- SC/ST/महिला/दिव्यांग वर्ग के लिए शुल्क में छूट (विस्तृत नोटिफिकेशन में स्पष्ट होगा)