उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम संशोधित किया जा रहा है।
- मुख्य परीक्षा (Mains):
अब इसमें उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 समेत 10 नए अधिनियम जोड़े जाएंगे। इसके लिए “अन्य अधिनियम” नाम से एक नया प्रश्नपत्र शामिल करने का प्रस्ताव है।
पहले मुख्य परीक्षा 400 अंकों की होती थी, लेकिन संशोधन के बाद यह 500 अंकों की होगी। साथ ही, अंग्रेज़ी (General English) को अनिवार्य कर दिया गया है।
संशोधित अंक विभाजन इस प्रकार होगा:- सामान्य हिन्दी – 100 अंक
- सामान्य अंग्रेजी – 50 अंक
- सामान्य ज्ञान – 50 अंक
- क्रिमिनल लॉ एंड प्रोसीजर – 100 अंक
- साक्ष्य अधिनियम – 100 अंक
- अन्य अधिनियम – 100 अंक
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims):
भाग-1 (सामान्य ज्ञान) पहले की तरह 50 अंक का रहेगा।
भाग-2 (विधि संबंधी प्रश्नपत्र, 100 अंक) में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले अंक विभाजन इस प्रकार था:- भारतीय दंड संहिता – 35 अंक
- दंड प्रक्रिया संहिता – 25 अंक
- भारतीय साक्ष्य अधिनियम – 25 अंक
- यूपी पुलिस अधिनियम एवं नियमावली – 15 अंक
- भारतीय न्याय संहिता – 30 अंक
- भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता – 25 अंक
- भारतीय साक्ष्य अधिनियम – 20 अंक
- यूपी पुलिस अधिनियम एवं नियमावली – 15 अंक
- भारतीय संविधान – 10 अंक