पटना: बिहार का प्रसिद्ध सीआरडी पटना पुस्तक मेला 5 दिसंबर से गांधी मैदान में शुरू हो रहा है। दोपहर 1 बजे इसका उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। यह मेला 5 से 16 दिसंबर 2025 तक चलेगा।
इस बार मेला कई विशेषताओं से भरा होगा। दुनिया का सबसे महंगा ग्रंथ ‘मैं’ (मूल्य: 15 करोड़ रुपये) पहली बार यहां प्रदर्शित किया जाएगा। पुस्तक प्रेमी इसे देखने और इसके साथ सेल्फी लेने का मौका पाएंगे।
प्रवेश रामगुलाम चौक (गेट नंबर 10) से होगा। स्कूल यूनिफॉर्म में बच्चों की एंट्री फ्री रहेगी, जबकि कॉलेज छात्रों को सोमवार से शुक्रवार तक फ्री एंट्री पास मिलेगा।
इस वर्ष मेला प्रसिद्ध कथाकार अवधेश प्रीत को समर्पित होगा। इसके अलावा एक्टिविटी जोन का नाम कासिम खुर्शीद के नाम पर रखा गया है। मुख्य द्वारों के नाम अगस्त्य, विश्वामित्र और चरक द्वार होंगे।
मेले में लगभग 300 से अधिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें कवि सम्मेलन, मुशायरा, साहित्य संवाद, स्वास्थ्य-संवाद, फिल्म प्रदर्शन और नाटक शामिल हैं। इस बार की थीम है —
“वेलनेस: ए वे ऑफ लाइफ”।
स्वास्थ्य-संवाद में देशभर के विशेषज्ञ डॉक्टर रोगों और उपचार पर चर्चा करेंगे।
मेले में राष्ट्रीय मुशायरा, कवि सम्मेलन, सिनेमा-उनेमा फिल्म फेस्टिवल, कला दीर्घा और नुक्कड़ नाटक भी होंगे।
Keywords- Patna Book Fair, Patna Book Fair 2025, Samrat Choudhary inauguration, Bihar literature festival, Gandhi Maidan Patna event