अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन की अदाकारी वाली फिल्म ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। आज आठवें दिन ही फिल्म की कमाई में काफी गिरावट आई है। लगभग 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की शुरूआत औसत रही। वीकएंड पर फिल्म की कमाई में कुछ उछाल आया। बाकी दिनों फिल्म की कमाई घटती रही। आइए जानते हैं फिल्म ने 8वें दिन कितना कलेक्शन किया।
आठवें दिन का कलेक्शन
आठवें दिन की कमाई के शुरूआती आंकड़े आने लगे हैं। फिल्म ने खबर लिखे जाने तक आठवें दिन 4.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके पहले दिन फिल्म ने 7 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म ने पहले हफ्ते में 127.25 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने अब तक सबसे ज्यादा कमाई रविवार को की थी, जो 32.5 करोड़ रुपये थी।