सिवान में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2026 को टाउन हॉल, सिवान में भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला पदाधिकारी सिवान श्री विवेक रंजन मैत्रेय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं कलाकारों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।